Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsरेलवे स्टेशन के पास थाना गंज पुलिस ने पकड़ा 08 किलो गांजा

रेलवे स्टेशन के पास थाना गंज पुलिस ने पकड़ा 08 किलो गांजा

एक विधि से संघर्षरत बालक और एक अन्य कुल 02 हुए गिरफ्तार

डीसीपी सेंट्रल ज़ोन रायपुर के निर्देशन में थाना गंज पुलिस द्वारा क्राइम यूनिट रायपुर के साथ संयुक्त रूप से की गई प्रभावी कार्यवाही में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना गंज के अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत की गई इस कार्यवाही में एक वयस्क आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
सनी संतोष काले, पिता संतोष सीताराम काले, उम्र 22 वर्ष, निवासी उकलेवसती, दहीवाडी, शिकरापुर, थाना शिकरापुर, जिला पुणे (महाराष्ट्र) है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक (उम्र 16 वर्ष 09 माह) भी प्रकरण में शामिल पाया गया।
संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से पिट्ठू बैग में रखा 08 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-,
एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन कीमत ₹20,000/-,
एवं एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन कीमत ₹1,35,000/-,
कुल जप्त मशरूका की कीमत ₹5,55,000/- जप्त की गई।
जप्ती पश्चात आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वयस्क आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने हेतु रवाना किया गया, वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
डीसीपी सेंट्रल ज़ोन रायपुर के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular