Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur Newsउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भाठागांव यूको बैंक शाखा का किया शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भाठागांव यूको बैंक शाखा का किया शुभारंभ

रायपुर, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज भाठागांव, रायपुर में यूको बैंक की 63वीं शाखा का शुभारंभ किया। भाठागांव में शिंदेश्वरी देवी मंदिर के समीप स्थित इस शाखा के उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार राज्य की आर्थिक सशक्तता और वित्तीय समावेशन को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा से भाठागांव एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को सहज एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यूको बैंक द्वारा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बैंक प्रबंधन एवं अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में अंचल प्रमुख सुश्री वीणा कुमारी, उप अंचल प्रमुख श्री अमोल बी. भंडारे सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular