Sunday, April 19, 2026
HomeRaipur Newsउरला क्षेत्र में मारपीट करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

उरला क्षेत्र में मारपीट करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस सरगर्मी से कर रही थी पता तलाश

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी

उरला निवासी प्रार्थिया ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.03.2026 की रात्रि लगभग 08ः30 बजे उरला सतनामी मोहल्ले के शंकर, सुमीत, रवि, एवं अन्य उसके किराना दुकान के सामने आये और अश्लील गाली गलौच कर रहे थे, जिन्हें प्रार्थिया के पिता द्वारा मना करने पर सभी लोग उसके पिता को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का डण्डा से मारने लगे। प्रार्थिया द्वारा बीच बचाव करने पर उसके बाल को पकडकर उसे भी जमीन में गिरा दिये। प्रार्थिया के पिता घर के अंदर भागे तब शंकर एवं उसके सभी साथी घर के अंदर घुस कर उसके पिता से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर निकलने और वहां पर पडे पत्थर को उठा लिये थे भीड बढ़ने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गये मारपीट से दोनों को चोट आयी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 78/26 धारा 115(2), 296, 3(5), 333, 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थिया एवं उसके पिता सहित आसपास के लोगों से घटना व आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार दबिश देने के साथ ही अन्य माध्यमों से आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी।

ठसी दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी शंकर धृतलहरे की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शंकर धृतलहरे को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर कार्यवाही की गई।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- शंकर धृतलहरे पिता शंतू धृतलहरे उम्र 23 साल निवासी सतनामी पारा उरला थाना उरला रायपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular