Sunday, April 19, 2026
HomeRaipur News ईनोवा वाहन गबन करने वाला शातिर आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू...

 ईनोवा वाहन गबन करने वाला शातिर आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू गिरफ्तार

 थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सिटी सेंटर के पार्किंग से ले गया था प्रार्थी का ईनोवा वाहन।
 आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू है शातिर वाहन चोर व अपराधी प्रवृत्ति का।
 आरोपी पूर्व मंे लगभग एक दर्जन वाहन चोरी के प्रकरणों सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत रह चुका है जेल निरूद्ध।
 आरोपी के कब्जे से इनोवा कार क्रमांक ओ डी 15 ए 5089 कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये किया गया जप्त।
 आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 316(2) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
 प्रार्थी सुरजीत सिंह चावला, निवासी सम्बलपुर (उड़ीसा) ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.04.2026 को वह अपने परिवार के साथ अपनी इनोवा कार क्रमांक ओ डी 15 ए 5089 से रायपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल घूमने आया था। दोपहर लगभग 02ः00 बजे प्रार्थी के पुत्र ने वाहन पार्किंग हेतु 100 रूपये का टिकट लिया एवं वाहन की चाबी पार्किंग कर्मचारी को सौंप दी। करीब 30 मिनट बाद वापस आने पर प्रार्थी ने पार्किंग कर्मचारी धनेश्वर से वाहन लाने को कहा, जिस पर उसने चाबी अन्य कर्मचारी को दे दी थी। काफी प्रतीक्षा के बाद भी वाहन नहीं आने पर प्रार्थी मौके पर जाकर देखा तो वाहन वहां नहीं मिला। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मॉल का कर्मचारी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू वाहन को लेकर चला गया है। वाहन में रखंे पर्स, आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज एवं 15,000/- रूपये नगद भी साथ में थे। कर्मचारी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू द्वारा प्रार्थी के वाहन के साथ अमानत में खयानत (गबन) किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वाहन गबन की घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा गंभीरता से लेते हुये अधिनस्थ अधिकारियों तथा प्रभारियों को आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी एवं मॉल में कार्यरत कर्मचारियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आरोपी मनीष साहू की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान आरोपी द्वारा भागने के लिए उपयोग किए गए मार्गों की पहचान की गई तथा उन सभी मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट को क्रमबद्ध तरीके से ट्रैक किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किये गये। आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार दबिश देकर आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी।
इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध मंे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू को ईनोवा वाहन के साथ पकड़ा गया।
आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इनोवा कार क्रमांक ओ डी 15 ए 5089 कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू आदतन अपराधी एवं वाहन चोर है। वह पूर्व में थाना तेलीबांधा क्षेत्र से 10 नग दोपहिया वाहनों की चोरी एवं थाना पंडरी क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी को अंजाम दे चुका है। इसके अतिरिक्त थाना सरस्वती नगर एवं थाना माना में भी उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की जा चुकी है, जिसके तहत वह पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी- मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू पिता काशी साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम अछोली थाना खरोरा जिला रायपुर। हाल पता – मत्स्य कालोनी व्ही.आई.पी. रोड के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular