Saturday, April 25, 2026
HomeRaipur Newsकांग्रेस शासन में अपराधियों का ठिकाना' बन गया था मुख्यमंत्री निवास :...

कांग्रेस शासन में अपराधियों का ठिकाना’ बन गया था मुख्यमंत्री निवास : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता मिश्रा ने पीसीसी अध्यक्ष बैज के आरोपों पर किया तीखा प्रहार

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों को ‘कोरी सियासत’ करार देते हुए उन पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में अपराध की स्थिति इतनी भयावह थी कि आम नागरिक घर से बाहर निकलने पर अपनी सुरक्षा को लेकर हर पल सशंकित रहता था।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय शंकर मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री निवास से शराब से लेकर सट्टा तक का अवैध कारोबार संचालित होता था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री का आवास एक तरह से अपराधियों का नया ठिकाना बन गया था, यह बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष बैज पर निशाना साधते हुए पूछा कि कांग्रेस शासन में जब प्रदेश में अपराध चरम पर था, तब बैज मौन क्यों थे? आज अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि अप्रिय घटनाएं न हों और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के दौरान हमेशा अपराध पर अंकुश लगा है। वर्तमान में ‘कांग्रेस समर्थित नक्सलवाद’ के खात्मे के लिए जो ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, उसकी देशभर में प्रशंसा हो रही है। कांग्रेस के बड़े नेता हताशा में कुछ भी कहने को विवश हैं, लेकिन उनकी इन बातों का जनमानस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। बैज की चिंताएँ पूरी तरह व्यर्थ और राजनीति से प्रेरित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular