सहायक उप निरीक्षक श्री धमेन्द्र कुमार भोई, आरक्षक श्री विष्णु प्रसाद वर्मा हुए सेवानिवृत्त
आज दिनांक 1.5.26 को पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर दो पुलिस कर्मचारियों को विभाग से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सहायक उप निरीक्षक श्री धमेन्द्र कुमार भोई, आरक्षक श्री विष्णु प्रसाद वर्मा आज विभाग से सेवानिवृत् हुए है । सहायक उप निरीक्षक श्री धमेन्द्र कुमार भोई वर्ष 1987 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे। अपने 39 वर्षों के गौरवशाली सेवा काल में उन्होंने थाना पुलगांव छावनी, जिला रायपुर के थाना कसडोल, धरसीवा, गुढ़ियारी, अजाक एवं यातायात शाखा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया तथा इस दौरान दो पदोन्नतियां प्राप्त कर सहायक उप निरीक्षक के पद तक पहुंचे। उनका समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत सराहनीय रही। इसी प्रकार आरक्षक श्री विष्णु प्रसाद वर्मा वर्ष 1991 में आरक्षक के पद पर जिला रायपुर में भर्ती हुए थे और अपने 35 वर्षों की सेवा अवधि में थाना उरला, खमतराई, सिलयारी एवं पुलिस लाइन रायपुर में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। दोनों कर्मचारी दिनांक 30.04.2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस कमिश्नर कमिश्नरेट रायपुर डॉ संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर डॉ. अर्चना झा, अतिरिक्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर श्रीमती निकिता तिवारी, सहायक पुलिस कमिश्नर श्रीमती रुचि वर्मा, सहायक पुलिस कमिश्नर लाईन श्री निलेश कुमार द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन भी समारोह में सम्मिलित रहे। पुलिस कमिश्नर महोदय द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा विवरण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भावपूर्ण वातावरण में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
