Saturday, May 2, 2026
HomeRaipur Newsअवैध रूप से चाकू के साथ आरोपी सुनील दीप गिरफ्तार

अवैध रूप से चाकू के साथ आरोपी सुनील दीप गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30.04.2026 को थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह शराब दुकान के पास अवैध रूप से चाकू रखकर आम लोगो को डराते धमकाते आरोपी सुनील दीप को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी सुनील दीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- सुनील दीप पिता स्व. लोकनाथ दीप उम्र 42 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular