ट्रैफिक, क्राइम एवं मध्य जोन के कुल 40 अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
पुलिस कमिश्नर रायपुर श्री संजीव शुक्ला द्वारा आज दिनांक 3 मई को कमिश्नरेट रायपुर के एसीसीयू, यातायात एवं मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय, उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने, अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तामिली, एनडीपीएस कार्रवाई, विवेचना, वाहन चोरी बरामदगी, महिला संबंधी अपराधों की जांच, शिकायत निराकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कांबले सहित सभी डीसीपी, अतिरिक्त डीसीपी एवं एसीपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
रायपुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे पुलिस बल में कार्य के प्रति उत्साह, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं बेहतर प्रदर्शन की भावना बनी रहती है।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी
एसीसीयू
1. उप निरीक्षक प्रेमसागर बारिक
2. प्रधान आरक्षक 2350 कुलदीप द्विवेदी
3. प्रधान आरक्षक 1308 संतोष दुबे
4. प्रधान आरक्षक 1566 चिंतामणि साहू
5. आरक्षक 692 संदीप सिंह
6. आरक्षक 2002 वीरेंद्र बहादुर सिंह
7. आरक्षक 610 संतोष सिन्हा
8. आरक्षक 1501 अमित वर्मा
9. आरक्षक 1952 अविनाश देवांगन
10. आरक्षक 2622 टेकसिंग माहले
11. आरक्षक 478 मनोज सिंह
मध्य जोन
12 निरीक्षक दीपक पासवान
13 उप निरीक्षक फ़तु ठाकुर
14 उप निरीक्षक श्रवण कुमार मिश्रा
15 उप निरीक्षक जानकी शरण मरावी
16 प्रधान आरक्षक 1841 प्रेमसागर नेताम
17 प्रधान आरक्षक 1674 दुर्गा बघेल चौधरी
18 प्रधान आरक्षक 1782 तरुण यादव
19 आरक्षक 2001 सुनील पाठक
20 आरक्षक 1574 दीपक पटेल
21 आरक्षक 1100 कमलेश सिंह राजपूत
22 आरक्षक 2600 महेंद्र वर्मा
23 आरक्षक 2073 अजीत खलखो
24 आरक्षक 661 सुमित राणा
25 आरक्षक 1196 सुरेन्द्र कुमार देवांगन
26 आरक्षक 2281 कृष्ण कुमार देवांगन
27 आरक्षक 2370 रविकांत कौशले
28 आरक्षक 286 मनीष साहू
29 आरक्षक 1545 संदीप सिंह
30 आरक्षक 454 दिलेश साहू
यातायात –
31 रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा
32 सहायक उप निरीक्षक उदल सिंह साहू
33 सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर बरीहा
34 प्रधान आरक्षक 1828 हिरामन साहू
35 प्रधान आरक्षक 1815 कुलेश्वर राजपूत
36 प्रधान आरक्षक 1577 श्रवण मिश्रा
37 आरक्षक 972 रूपचंद बर्मन
38 आरक्षक 651 पुन्नु लाल धुव
39 महिला आरक्षक 225 हीरापाल
40 महिला आरक्षक 648 दीपा एक्का
