Sunday, May 3, 2026
HomeRaipur Newsलूट एवं मोबाईल फोन स्नैचिंग की 03 घटनाओं को अंजाम देने वाले...

लूट एवं मोबाईल फोन स्नैचिंग की 03 घटनाओं को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक गिरफ्तार

 थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत गोकुल नगर गार्डन एवं मुक्तिधाम के पास दिये थे घटनाओं को अंजाम।
 03 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम किये थे लूट एवं स्नैचिंग।
 घटनाओं में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।
 कब्जे से लूट एवं स्नैचिंग की 03 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
 घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं स्टील की रॉड भी किये है जप्त।
 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।
 अपचारी बालकों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 364/2026 धारा 309(4) बी.एन.एस., अप.क्र 379/26 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा अप.क्र 380/26 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – प्रार्थी यशवंत साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 23.04.2026 को सुबह 04.45 बजे गोकुल नगर गार्डन की ओर मार्निग वाक हेतु निकला था उसी दौरान गार्डन के पास दोपहिया वाहन में सवार 02 लड़के प्रार्थी को रोककर अपने पास रखे धारदार हथियार को दिखाकर धमकी देते हुए प्रार्थी के मोबाईल फोन तथा नगदी रकम को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा अप.क्र 364/26 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त घटनाओं को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरणों में मुखबिर सक्रिय किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, कि लगातार प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत 02 बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनके द्वारा लूट की उक्त घटन को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर गोकुलनगर मुक्तिधाम के पास से भी मोबाईल फोन स्नैचिंग की अन्य 02 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिसमें आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अप.क्र 379/26 तथा 380/26 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध क्रमशः पंजीबद्ध है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
सभी तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट/स्नैचिंग के 03 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं स्टील की रॉड जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular