Tuesday, May 5, 2026
HomeRaipur Newsनिगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारी...

निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारी पर ली समीक्षा बैठक, घर- घर जाकर जनगणना अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

रायपुर आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने नगर निगम जोन 8 कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025- 26 की तैयारी पर जोन अधिकारियों की आवश्यक समीक्षा बैठक ली और जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन सहित सभी सम्बंधित जोन अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 की नगर निगम जोन 8 के सभी 7 वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारते हुए चुस्त – दुरुस्त बनाकर सतत मॉनिटरिंग कर पुख्ता तैयारी करने निर्देशित किया. जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने सिटी प्रोफाइल स्थलों की लगातार सफाई करवाने और अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में स्वच्छता फीडबैक देने वार्डवासियों से उन्हें जागरूक बनाकर विनम्र अपील रायपुर नगर निगम के हित में करने निर्देशित किया.
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर नगर निगम जोन 8 जनगणना चार्ज अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर घर – घर जाकर जनगणना पर्यवेक्षकों और प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और उन्हें समयसीमा में त्रुटिरहित कार्य करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular