Saturday, August 22, 2026
HomeRaipur Newsपुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी...

पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

मादक पदार्थ अफीम 79.30ग्राम व 04 किलो 432 ग्राम डोडा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत अटारी रोड में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम एंव डोडा के साथ पकड़ा गया आरोपी रंगे हाथ।

थाना आमानाका को आरोपी के पास अफीम एंव डोडा होने की सूचना मुखबीर से प्राप्त पर हुई थी जिस पर सुनियोजित तरीके से टीम गठित कर पकडा गया आरोपी को।

आरोपी के कब्जे से टेलर क्रमाक पीबी.05एबी.9313 की तलाशी लेने पर अफीम 79.30ग्राम व 04 किलो 432 ग्राम डोडा प्रतिबंधित मादक पदार्थ किया गया है जप्त।

आरोपी के कब्जे से अफीम 79.30ग्राम व 04 किलो 432 ग्राम डोडा एंव परिवहन मे प्रयुक्‍त‍ वाहन टेलर पीबी.05एबी.9313 को जप्त किया गया

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 15,25000/- रूपये करीबन l

आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 150/26धारा – 15(B) ,18 (B) NDPS ACT का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – दिनांक 07.05.26 को थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अटारी रोड डी.आर.जी ट्रान्सपोर्ट के सामने टेलर क्रमाक पीबी.05एबी.9313 खडी है जिसके चालक के पास मादक पदार्थ अफीम एंव डोडा रखा हुआ बिक्री करने के फिराक मे है ।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में ए.डी.सी.पी श्री राहुल देव शर्मा, ए.सी.पी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर,ए.सी.पी आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आमानाका को कार्यवाही के सबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
बलराम सिंग पिता धरम सिंग उम्र 55 साल साकिन खानोवाल थाना अजनाला जिला अमृतसर पंजाब हालपता हीरापुर ज्ञान भारती स्कुल के पास जनता क्वार्टर मकान नबंर 1026 थाना कबीर नगर जिला रायपुर का होना बताया
आरोपी एंव वाहन की तलाशी लेने पर टेलर वाहन में अफीम एंव डोडा होना पाया गया।
जप्ती

बोरी मे रखा मादक पदार्थ डोडा 4.432 किलो ग्राम
प्लास्टिक पन्नी जिप वाली मे रखा अफीम 79.30 ग्राम
एक मोबाईल सेट रेडमी कपंनी का है
घटना मे उपयोग किये वाहन टैलर क्रमाक PB-05-AB-9313 को जप्त किया गया हैl

 

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर End-to-End कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular