आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान के मार्गनिर्देशन और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उपअभियंता श्री आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित जोन 9 अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 8 अंतर्गत सड्डू क्षेत्र में चन्दन डेयरी फैक्ट्री द्वारा लगभग 1. 45 एकड़ शासकीय भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन और श्रमिकों की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ने और शासकीय भूमि को अवैध कब्जामुक्त करवाने की कार्यवाही की जा रही है .शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर चन्दन डेयरी फैक्ट्री द्वारा बनायी गयी अवैध बाउंड्रीवाल और शेड को हटा दिया गया है और सिक्योरिटी गार्ड हेतु निर्मित अवैध शेड को हटाने की कार्रवाई स्थल पर रायपुर तहसीलदार के मार्गनिर्देशन में की जा रही है.
नगर निगम जोन 9 के वार्ड 8 सड्डू में चन्दन डेयरी फैक्ट्री द्वारा लगभग 1.45 एकड़ शासकीय भूमि पर किया गया अवैध कब्जा तोड़ने कार्रवाई की जा रही है, अवैध बाउंड्रीवाल, शेड हटा दिए गए हैँ, सिक्योरिटी गार्ड हेतु निर्मित अवैध शेड को हटाया जा रहा है
RELATED ARTICLES
