महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा ने अतिशीघ्र वार्डो में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य सामान्य बनाने दिए सख्त निर्देश
आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के लगभग 95 प्रतिशत हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर वापस लौट आये हैँ और उन्होंने कम्पनी की लगभग 210 से अधिक आईएमवी मिनी टिप्पर सफाई वाहनों को वार्डों में ले जाकर डोर टु डोर कचरा कलेक्शन का कार्य तेजी के साथ प्रारम्भ कर दिया है.आज वार्डो में लगभग 95 प्रतिशत ठेका सफाई कर्मचारियों को सफाई वाहनों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य के लिए दलदलसिवनी डंपिंग यार्ड से रवाना करते समय वहाँ नगर निगम कार्यपालन अभियंता नोडल अधिकारी श्री योगेश कडु, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, रामकी कम्पनी के लोकल हेड श्री योगेश कुमार एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारीगण और रामकी कम्पनी के सम्बंधित प्रतिनिधिगण की उपस्थिति रही.
यहां यह उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्री गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रामकी कम्पनी के ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विगत लगभग 4-5 दिनों से प्रभावित डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य को अतिशीघ्र सामान्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैँ.
