Tuesday, May 19, 2026
HomeRaipur Newsगुम बालक की पतासाजी में पुलिस की बहुत बड़ी सफलता

गुम बालक की पतासाजी में पुलिस की बहुत बड़ी सफलता

06 वर्ष पूर्व गुम बालक को किया गया बैंगलोर से सकुशल दस्तयाब
बालक को किया गया उसके माता के सुपुर्द
प्रार्थिया कुंती सोना द्वारा थाना में सूचना दिया गया कि उसका 06 वर्ष का पुत्र दीपक सोना पिता गुल्ली सोना उम्र 06 वर्ष निवासी शक्तिनगर मस्जिद के सामने थाना खम्हारडीह कहीं चला गया है। जिस पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना खम्हारडीह में गुम इंसान क्रमांक 34/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया पतासाजी उपरांत प्रकरण में अपराध क्रमाक 146/26 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे(भा.पु.से.) को गुम बालक की जल्द से जल्द पतासाजी करने निर्देशित किया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया उसके पिता से विस्तृत पूछताछ कर गुम बालक की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया एवं उसके पिता के बयान के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों एवं उसके विश्लेषण टीम के सदस्यों को बालक के बेंगलुरू कर्नाटक में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम बेंगलुरु रवाना हुई, जहां टीम के सदस्यों द्वारा गुम बालक की पतासाजी करते हुए बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया।
दस्तयाब गुम बालक दीपक सोना पिता गुल्ली सोना उम्र 12 वर्ष निवासी शक्तिनगर मस्जिद के सामने थाना खम्हारडीह को दिनांक 17.05.2026 को उसकी माता कुंती सोना के सुपुर्द किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular