Saturday, June 6, 2026
HomeRaipur Newsअवैध गांजा के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

थाना आमानाका पुलिस की नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई।
02 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से लगभग ₹20,700 मूल्य का गांजा बरामद।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल सर द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति आपनाते हुवे प्रभावी करवाई लगातार की जा रही है l इसी क्रम में दिनांक 04.06.2026 को थाना आमानाका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महोबा बाजार स्थित डबरापारा कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश राठौर के मार्गदर्शन में थाना आमानाका पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम मुकेश कुशवाहा पिता सोमनाथ कुशवाहा, उम्र 29 वर्ष, निवासी महोबा बाजार, डबरापारा, वीर शिवाजी नगर, थाना आमानाका, रायपुर बताया।

आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलो 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹20,700 है। पुलिस द्वारा गांजा को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 181/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुशवाहा एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना आमानाका में विभिन्न अपराध 259/17 धारा 294 323 506 B 34

41/26। धारा 25,27 आर्म्स एक्ट

137/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट

161/26 धारा 34(2)आबकारी एक्ट

गंभीर अपराधों के मामले दर्ज होकर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम : मुकेश कुशवाहा पिता सोमनाथ कुशवाहा
उम्र : 29 वर्ष
पता : महोबा बाजार, डबरापारा, वीर शिवाजी नगर, थाना आमानाका,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular