Saturday, June 27, 2026
HomeRaipur Newsचोरी व चोरी के समान खरीदने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

चोरी व चोरी के समान खरीदने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी राय सिंग उर्फ प्रकाश ई रिक्शा के दो नग बैटरी किमती 10,000 रू को चोरी कर ले गया था।

आरोपियो के कब्जे से दो नग बैटरी किमती 10,000 रू को किया गया जप्त

प्रार्थी राजू सोनी पता टिंबर मार्केट के पास भनपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.06.2026 को अपने ई रिक्शा कमांक सीजी 04 पी बी 3187 को दिनांक 24.06.2026 को रात्रि में अपने घर के पास खड़ा किया था सुबह उठकर देखा तो कोई अज्ञात चोर ई रिक्शा कमांक सीजी 04 पी बी 3187 से दो नग बैटरी स्टार लाईट लाल रंग का बैटरी नंबर AL1000A215D512126, AL1000A215D513125 किमती करीबन 10,000/-रू को निकालकर चोरी कर ले गया कि प्राथी कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 579/26 धारा 303 (2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मंयक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी दौरान मुखबीर से सुचना मिला कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोंदवारा में एक व्यक्ति ई रिक्शा की बैटरी को दो अलग-अलग व्यक्तियो को बेचा है, जो रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोदवारा में ही घुम रहा है कि मुखबीर बताये स्थान व हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम राय सिंग उर्फ प्रकाश बताये कड़ाई से पूछताछ करने पर टिम्बर मार्केट भनपुरी से ई रिक्शा कमांक सीजी 04 पी बी 3187 के दो नग बैटरी को दिनांक 24.06.2026 को रात्रि में चोरी करना स्वीकार किये व चोरी किये एक बैटरी को दीपक कुमार उर्फ दीपू को एवं दूसरी बैटरी को किशुन उर्फ किशन को 5000-5000 रू बेचना बताने पर दोनो आरोपियो द्वारा चोरी का समान खरीदना पाये जाने से प्रकरण में धारा 317 (2).3(5) जोडकर आरोपियो के कब्जे से दो नग बैटरी किमती 10,000 रू को बरामद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी-

राय सिंग उर्फ प्रकाश पिता बुद्ध सिंग उम्र 30 वर्ष साकिन राजू बोदा थाना रमनापुर जिला डिंडौरी म०प्र० हाल मुकाम कमल सतनामी का घर गोंदवारा थाना खमतराई जिला रायपुर छ०ग०

दीपक उर्फ दीपू दास पिता सोनकर दास उम्र 25 वर्ष साकिन बीरगांव गाजीनगर थाना उरला जिला रायपुर छ०ग०

किशुन उर्फ किशन भारती पिता डेरहाराम भारती उम्र 30 साल साकिन मुर्राभटठा पार्वती नगर थाना गुढियारी जिला रायपुर छ०ग०

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular