Friday, July 17, 2026
HomeRaipur Newsनकटी मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रभावितो के साथ राज्यपाल से मिला

नकटी मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रभावितो के साथ राज्यपाल से मिला

नकटी तोड़-फोड़ मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल प्रभावित ग्रामीणो के प्रतिनिधियो के साथ राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रायपुर की ओर से आपका ध्यान ग्राम नकटी में घटित अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक घटना की ओर आकृष्ट कराना चाहते हैं, विदित है कि दिनांक 29-30 जून 2026 को रायपुर जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम-नकटी (सम्मानपुर) माना क्षेत्र में लगभग 85 से अधिक आवासों पर बेदखली एवं विध्वंस की कार्यवाही की गयी, जिसमें अनेक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास स्वीकृत किये गये। इस घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। यदि समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई नहीं होती है. तो आम जनता का कानून एवं संविधान पर विश्वास कमजोर होगा।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी का मानना है कि प्रत्येक नागरिक के जीवन, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करना राज्य का संवैधानिक दायित्व है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, पक्षपात अथवा दोषियों को संरक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत घातक है। अतः इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

ग्राम नकटी प्रकरण की न्यायिक आयोग अथवा स्वतंत्र उच्चस्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

घटना में संलिप्त सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हमारा, आपसे आग्रह है कि, सरकार को निर्देश दे कि तोडे गये मकानों को वहीं पर फिर से बनाकर दिया जाए।

मकान को तोड़ने पर जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा सरकार दे।

पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा, पुनर्वास एवं आवश्यक शासकीय सहयोग प्रदान किया जाए।

इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक न्यायालय में कराकर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य सरकार प्रभावी सुरक्षा एवं जवाबदेही संबंधी ठोस कदम उठाए।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रायपुर को विश्वास है कि आप संविधान के संरक्षक के रूप में इस अत्यंत संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करेंगे। यही लोकतंत्र, कानून के शासन तथा आमजन के विश्वास की रक्षा हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, पूर्व विधायक प्रत्याशी पंकज शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अ.पि.वर्ग विभाग भावेश बघेल, धरसीवा ब्लाक अध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रभावित ग्रामीण गण सोनी यादव, धनेश्वरी यादव, रानी साहू, रूपा साहू, चमेली साहू, कमल नारायण साहू, मनहरण साहू शामिल थे।

माननीय राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में मुख्यमंत्री और सरकार से बात करेंगे न्याय होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular