Tuesday, July 21, 2026
HomeRaipur Newsथाना मौदहापारा में ई-मालखाना का शुभारंभ

थाना मौदहापारा में ई-मालखाना का शुभारंभ

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन अंतर्गत थाना मौदहापारा में आज अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कांबले द्वारा ई-मालखाना का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कमिश्नरेट रायपुर में ई-मालखाना की शुरुआत थाना कोतवाली से की गई थी। इस पहल के माध्यम से पुलिस अभिरक्षा में रखी जाने वाली जब्त संपत्तियों एवं माल-मशरूका के रखरखाव को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल, थाना प्रभारी मौदहापारा श्री शक्ति सिंह सहित थाना का समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी स्टाफ उपस्थित रहा।

ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से अपराधों एवं अन्य प्रकरणों में जब्त किए गए माल के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही जब्त संपत्तियों की डिजिटल प्रविष्टि एवं रिकॉर्ड संधारण होने से उनकी “चेन ऑफ कस्टडी” स्पष्ट एवं सुदृढ़ बनी रहेगी। इससे किसी भी जब्त माल की स्थिति, विवरण एवं उससे संबंधित प्रकरण की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी तथा न्यायालयीन प्रक्रियाओं में भी पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देते हुए चरणबद्ध रूप से अन्य थानों में भी ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ किए जाने की योजना है। यह पहल पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular