Sunday, April 5, 2026
Homeखेलपीवी सिंधु ने जीता गोल्ड, जानें डिटेल्स

पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली: भारत की टेनिस स्टार पीवी सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सिंगल्स फाइनल में उतरी और दमदार शुरुआत की. उन्होंने मुकाबले के पहले गेम में कनाडा की वर्ल्ड नंबर-13 मिशेल ली को 21-15 से हराया. दुनिया की नंबर-7 शटलर पीवी सिंधु यदि आज अपना मुकाबला जीतती है, जो यह उनका कॉमनवेल्थ के सिंगल्स में पहला गोल्ड होगा.

सिंधु vs मिशेल
दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पिछले दो सीजन में 2014 में ब्रॉन्ज और 2018 सिल्वर मेडल जीता है. सिंधु ने इसी सीजन में मिक्स्ड टीम इवेंड में सिल्वर मेडल जीता है. जबकि 2018 कॉमनवेल्थ में सिंधु ने मिक्स्ड टीम इवेंड में गोल्ड जीता था.
सिंधु ने अब तक मिशेल को 8 मैच में हराया
पीवी सिंधु और मिशेल ली इससे पहले एक-दूसरे के खिलाफ 10 बार आमने-सामने आए हैं. इसमें पीवी सिंधु ने 8 बार मुकाबला जीता है, जबकि दो बार मिशेल को जीत मिली है. स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु का शानदार खेल लगातार जारी है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु ने सिंगापुर की वाय जिया मिन को हराया था. इस मुकाबले को सिंधु ने 21-19, 21-17 से अपने नाम किया था.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular