Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedनारायणपुर : धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23

नारायणपुर : धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23

नवीन धान खरीदी केंद्रों में निर्माण कार्य समय पूर्व ही पूर्ण- कलेक्टर श्री रघुवंशी
बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज कलेक्टोरेट में धान खरीदी के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को त्रुटि रहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने नवीन धान खरीदी केंद्रों में बनाये जा रहे धान चबूतरा, शेड निर्माण की बारी-बारी से जानकारी ली और समयपूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों की समुचित साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, शेड एवं बारदाना की उपलब्धता के साथ-साथ विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता  भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में आर्द्रता मापी यंत्र, काटा-बाट, किसानों की बैठक व्यवस्था, कैप कव्हर सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान की बिक्री के लिए किसान पंजीयन के कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मसाहति किसानों के पंजीयन की जानकारी ली और सभी किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्यक बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा धान खरीदी की सतत मानिटरिंग हेतु जिन जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं उनसे तैयारियां के सम्बन्ध में नियमित प्रतिवेदन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर तैयारियों को जायजा लेने तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular