Wednesday, April 8, 2026
HomeUncategorizedबेमेतरा : 5 विकास कार्य हेतु 20 लाख 50 हजार रुपये...

बेमेतरा : 5 विकास कार्य हेतु 20 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत 5 विकास कार्यों के लिए 20 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग श्री विजय बघेल के अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बेमेतरा विकासखण्ड बेरला के ग्राम पंचायत देवादा वार्ड नं.16 में महेश के घर से बेनी सतनामी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सुरहोली (बेरला) में सीसी रोड निर्माण हेतु 2 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्याें के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला को बनाया गया है।
वि.ख. बेमेतरा के ग्राम पंचायत बैजलपुर में शंकर मंदिर से सोहन साहू के घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचभैया/अमली में सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत तुमा में यात्री प्रतिक्षालय हेतु 4 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्याें के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा को बनाया गया है। जिलाधीश ने सांसद निधि विकास योजनांतर्गत से निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए सांसद के नाम सहित सांसद निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाये जाने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular