Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedरायपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग की सामान्य सभा की बैठक 20...

रायपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग की सामान्य सभा की बैठक 20 अक्टूबर को

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया करेंगी समीक्षा

 

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया  रायपुर के राजातालाब स्थित अपने निवास में 20 अक्टूबर को दोपहर 2ः00 बजे छत्तीसगढ़ योग आयोग की सामान्य सभा की बैठक लेंगी। बैठक में श्रीमती भेंड़िया योग आयोग के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगी। बैठक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा और सदस्यों सहित खेल एवं युवा कल्याण, आयुष, लोक शिक्षण, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित चिकित्सा शिक्षा  के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सचिव और राष्ट्रीय छात्र सेना, रायपुर, छत्तीसगढ़ स्काउट एण्ड गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य प्रभारियों को विशेष आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular