सखी वन स्टॉप सेंटर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए एक पद केस वर्कर एवं एक पद बहुउद्देशीय सहायक सेवा प्रदाता के पद की नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु पात्र महिला आवेदकों (व्यक्तिगत सेवा प्रदाताओं) से 28 सितम्बर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे। जिसमें प्राप्त आवेदन में पात्र, अपात्र की सूची तैयार की गई है। पात्र, अपात्र सूची के संबंध में अभ्यर्थी को किसी प्रकार का दावा आपत्ति किया जाना है तो अपना अभ्यावेदन 26 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास दंतेवाड़ा में की जा सकती है। पात्र, अपात्र सूची की विस्तृत जानकारी जिले के विभागीय सूचना पटल पर वेबसाइटwww.dantewada.gov.inपर देखी जा सकती है।
