Friday, August 14, 2026
HomeUncategorizedउत्तर बस्तर कांकेर : समूह द्वारा किया गया सीताफल का ग्रेडिंग पैकेजिंग...

उत्तर बस्तर कांकेर : समूह द्वारा किया गया सीताफल का ग्रेडिंग पैकेजिंग कार्य

कृषि विभाग कांकेर वैली फ्रेश सीताफल परियोजना अंतर्गत श्रीराम सीताफल कृषक अभिरुचि समूह किशनपुरी द्वारा सामुदायिक भवन कोचवाही में सीताफल संग्रहण, ग्रेडिंग पैकेजिंग कार्य किया गया। समूह द्वारा ए-ग्रेड सीताफल 42 बॉक्स और बी-ग्रेड सीताफल 65 कैरेट सीताफल खरीदी किया गया। इसी प्रकार जय भगवती सीताफल समूह कुसुम पानी द्वारा ए-ग्रेड सीताफल 151 बॉक्स एवं बी-ग्रेड सीताफल 139 कैरेट रायपुर मे बिक्री किया गया एवं जय श्री राम सीताफल समूह किशनपुरी द्वारा 36 किलोग्राम पल्प (सीताफल गुदा) तैयार किया गया है एवं समूह द्वारा 2 टन सीताफल पल्प निकालने का लक्ष्य रखा गया है। पल्प की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बाजार मूल्य 120 से 200 रूपये प्रति किलोग्राम समूह को प्राप्त हो सकेगा। इस दौरान डी.पी.डी. कांकेर सुश्री संगीता राय, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक रोशन निषाद, विनोद चतुर्वेदी एवं समूह के सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular