Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकवर्धा: एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, कलेक्टर ने की...

कवर्धा: एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, कलेक्टर ने की धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा

जिले के 103 धान उपार्जन केन्द्रों में होगी खरीदी

कलेक्टर ने दिए निर्देश-साफ सुथरे और मानक धान की होगी खरीदी

एक हैक्टेयर से कम वाले छोटे किसानो का एक साथ होगी धान खरीदी

धान खरीदी केन्द्रों की साफ सफाई, सुरक्षा और लाईट व अन्य मूलभूत सुविधाएं की तैयारी करें

 

कलेक्टर श्री जनमेजय ने आज यहां कलेक्ट्रोरट सभा कक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के तैयारियों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व से ही धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था को लेकर विभिन्न अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर खरीदी कार्य सुचारू रूप से करवाएंगें। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत एक लाख 17 हजार 170 किसान है। कुल रकबा 115383.50 हेक्टर है। कबीरधाम जिले में 90 समिति और 103 धान उपार्जन केन्द्र है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, एसडीएम श्री पीसी कोरी, श्री डी.आर. डाहिरे, सुश्री लेखा अजगल्ले, खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम, एमडी एवं उप पंजीयक कार्यलय सहकारी संस्था श्री सतीष पाटले, सर्व एसडीएम, डीएमओ मार्कफेड, तहसीलदार, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, परिक्षेत्र कबीरधाम, सर्व तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें और किसी भी तरह की अनियमितता, अव्यवस्था की जानकारी एसडीएम को दे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के लिए धान मानक तय करते हुए एमएसपी और एफएक्यू मापदण्ड तय किया गया है। निर्धारित मापदण्ड के आधार पर साफ सुधरे और मानक धान की खरीदी की जाएगी। धान की गुणवत्ता से समझौते नहीं किए जाएगे। कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी की व्यवस्था रहेगी। एक हैक्टेयर से कम वाले छोटे किसानों को एक बार में धान खरीदी होगी। इसी तरह सीमांत किसानों से दो बार में खरीदी की जाएगी। सीमांत किसानों को तीसरा टोकन काटने के लिए नोडल अधिकारी से परीक्षण कराए जाएंगे। इसी तरह बडे किसानों से भी धान की खरीदी की जाएगी।
कलेक्टर श्री माहेबे ने बैठक में अन्य राज्य से और कोचियों, बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने, किसान पंजीयन के सम्बंध में, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के सम्बंध में प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में तैयारियां सुनिश्चित करने के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की एवं संवेदनशील केंद्रों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समय पर मिलिंग के लिए पंजीयन कार्य पूर्ण करने तथा मिलर्स बारदाने के संग्रहन के सम्बंध में जिला खाद्य अधिकारी एवं बारदानों के उठाव के सम्बंध में जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। संग्रहण केंद्र में पानी व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, शौचालय, आद्रता मापी मशीन, डैनेज व्यवस्था, तिरपाल व्यवस्था, जमाल व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular