Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedमहासमुंद : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 के ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि...

महासमुंद : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 के ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 25 अक्टूबर

जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई., डी.एड. एवं बी.एड. आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाहीhttp://postmatric-scholarship.cg.nic.inवेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।
जिसके अंतर्गत संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में निम्नानुसार तिथि में वृद्धि की गई है जिसकी प्रक्रिया निम्नानुसार है, विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2022 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 31 अक्टूबर 2022 तक तथा सेक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 10 नवम्बर 2022 तक निर्धारित किया गया है। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular