Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedबेमेतरा : संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं...

बेमेतरा : संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं को प्रदान किया जाएगा कोचिंग सुविधा

राजीव युवा उत्थान योजना के तहत कोचिंग के लिए आवेदन 7 नवम्बर 2022 तक आमंत्रित

 

राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 07 नवम्बर 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 50 अभ्यार्थी जो कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते हैं ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पर का आमंत्रण किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऑनलाईन आवेदन विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओव्ही डॉट इन) अथवाhttps://hmstribal.cg.nic.inपर किया जा सकता है। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी आदिम जाति कल्याण विभाग की वेबसाईट से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular