स्वास्थ्य
महाअभियान
एक सामान्य जीवन जीने के लिए एक प्रयास हर्निया के प्रति जागरूकता का जानिए हर्निया के बारे में और अपना जीवन सामान्य करे
हमारे इस 60 दिन के अभियान में हमने 1,00,000 लोगों को हर्निया के प्रति जागरुक करने का निर्णय लिया है. जिससे आम नागरिक हर्निया बीमारी होने के कारण और उससे होने वाली परेशानियों के बारे में जान सकें और & इस अभियान के जरिये अपने स्वस्थ्य कि उचित जाँच करा सकें. हर्निया फ्री समाज अभियान के तहत विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम में रामकृष्ण केयर होस्पिटल के जनरल सर्जरी विभाग के एक्सपर्ट डॉक्टर्स कि टीम रहेगी जो अपने अनुभवों को साझा कर बीमारी से सम्बंधित जानकारी देगी.
हर्निया मुक्त समाज
हर्निया सामान्य दिनचर्या में असुविधा या दर्द उत्पन्न कर सकता है। वजन उठाने या भारी काम करने में भी तकलीफ होती है। यहां तक कि नार्मल रूटीन लाइफ पर भी असर पड़ता है। यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि समय के साथ हर्निया में ना तो सुधार होता है और ना ही जाता है, जैसा कि कई बीमारियों में होता है। बल्कि समय के साथ यह बढ़ता ही जाता है और गंभीर रूप धारण कर सकता है। हर्निया में आंतों के फंसने या अटकने की स्थिति में जान का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए इसका उपचार तुरंत करवाना चाहिए।
