कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर उनके कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या और उनकी उपस्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जिला खाद्य शाखा और विपणन शाखा में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, भंडारण, बारदाना की उपलब्धता, परिवहन, कस्टम मिलिंग आदि के संबध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से धान खरीदी से संबंधित आयामों को भी विस्तार से जाना। इसके पश्चात कलेक्टर ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एनआईसी कक्ष में बैठकर भुंइया सॉफ्टवेयर के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो उपस्थित थी।
मुंगेली : कलेक्टर ने किया जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण
RELATED ARTICLES
