Friday, September 20, 2024
Homeखास खबरदुर्ग : बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार मिला पाटन को गुजरात...

दुर्ग : बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार मिला पाटन को गुजरात के राजकोट में आयोजित इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव 2022 में किया गया सम्मान

गुजरात के राजकोट में नगर पंचायत पाटन को बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अंतर्गत पूरे देश में तीसरा 3 स्थान प्राप्त हुआ। नगर पंचायत पाटन को इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव 2022 राजकोट गुजरात में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री , श्री मनोज जोशी सचिव आवास ओर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत पाटन को अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते पुरस्कार वितरण नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, सब इंजीनियर श्री थानेश्वर वर्मा, सी एल टी सी श्री शैलेश मिश्रा द्वारा केन्द्रीय मंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular