Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजगदलपुर: सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में चार विकास कार्य...

जगदलपुर: सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में चार विकास कार्य हेतु 25 लाख 83 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के द्वारा प्रदत अनुशंसा के आधार पर वर्ष 2021-22 हेतु लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में चार विकास कार्य हेतु 25 लाख 83 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है।
इन विकास कार्यों में लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत मिचनार-02 में सामुदायिक भवन निर्माण मगर डोंगरी में 11 लाख 88 हजार रूपए और ग्राम पंचायत मिचनार-02 में पुलिया निर्माण सह सड़क उन्नयन कार्य हेतु 3 लाख 95 हजार रूपए स्वीकृति देते हुए क्रियान्वयन ऐजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा को नियुक्त किया गया।
इसी तरह ग्राम पंचायत हितामेटा में सड़क उन्नयन कार्य नारायणपुर मुख्यमार्ग से हितामेटा पहुंच मार्ग तक भाग-1 हेतु 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत हितामेटा में सड़क उन्नयन कार्य नारायणपुर मुख्यमार्ग से हितामेटा पहुंच मार्ग भाग-2 हेतु 5 लाख रूपए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई और क्रियान्वयन ऐजेंसी वन मण्डलाधिकारी बस्तर, वनमण्डल जगदलपुर को नियुक्त किया गया। ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular