Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedधमतरी: कुएं में गिरे तीनों हाथी जंगल में सुरक्षित और स्वस्थ्य

धमतरी: कुएं में गिरे तीनों हाथी जंगल में सुरक्षित और स्वस्थ्य

वन अमला का ऑपरेशन रेस्क्यू सफल
मामला नगरी के दुगली वन परिक्षेत्र के चारगांव का

 

वनांचल नगरी के दुगली वन परिक्षेत्र के ग्राम चारगांव में कल रात तकरीबन आठ बजे किसान श्री रमेश नेताम के खेत के कुएं में तीन हाथी गिर गए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय सहित वन अमला मौके पर पहंुचा। मौके पर खेत के चारों ओर लगभग 30 हाथी विचरण कर रहे थे। उनमें किसी तरह की बेचैनी नजर नहीं आ रही थी। इससे अनुमान लगाया गया कि खेत के कुएं में गिरे हाथी सुरक्षित हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रात में ऑपरेशन रेस्क्यू नहीं करने का निर्णय लिया गया। लेकिन वन अमले ने दो जेसीबी, सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठे आदि की व्यवस्था कर ली थी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जाए।
इस बीच सुबह पांच बजे कुएं में गिरे तीन हाथी में से दो हाथी नजदीक के सोलर संयंत्र के सहारे बाहर आ गए। तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था। इसके लिए वन अमले ने जेसीबी से कुएं के एक छोर को हटाया, ताकि वह हाथी उस छोर से निकल सके। थोड़ी देर में हाथी निकल आया। इस ऑपरेशन का नतीजा काफी संतोषजनक रहा। अब तीनों हाथी जंगल के भीतर सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular