Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedनारायणपुर : जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने लगायी एकता की दौड़ राष्ट्रीय...

नारायणपुर : जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने लगायी एकता की दौड़ राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

भारत के लौह पुरूष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की  जयंती पर आज जिला मुख्यालय में एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी और कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ हाईस्कूल खेल मैदान से शुरू हुई, जो पुराना बसस्टैंड, जयस्तंभ चौक, सोरपुर चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका होते हुए पुनः खेल मैदान में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, सहित पार्षद श्री अमित भद्र, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री संजय राय, रघु मानिकपुरी, श्री राजेश दीवान, श्री बोधन देवांगन के अलावा जिला खेल अधिकारी श्री अशोक उसेण्डी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, नागरिकगण और हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular