Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedरायपुर: पुलिस मुख्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

रायपुर: पुलिस मुख्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

 राष्ट्रीय एकता दिवस

भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्व श्री हिमांशु गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता और श्री विवेकानंद सिन्हा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular