Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedरायपुर : कल्याणकारी योजनाओं ने मेहनतकशों को लुभाया

रायपुर : कल्याणकारी योजनाओं ने मेहनतकशों को लुभाया

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव में श्रमवीरों के लिए संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाएं मेहनतकशों को लुभा रही है, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के अवसर पर लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में मेहनतकश लोग आकर योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। श्रम विभाग के स्टॉल में निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अनेक योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है।

 

प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद महादेव साहू रायपुर के सुरज यादव भिलाई मिलाप देवांगन और रायपुर की रामबती बाई और उनके साथियों ने बताया कि प्रदर्शनी में मजदूरों के फायदे की योजनाएं बहुत ही अच्छे ढंग से बताई जा रही है। उन्होंने अन्य मजदूर श्रमिक भाईयों से सलाह दी है कि राज्योत्सव पहुंचकर उनक फायदे की जानकारी ले सकते हैं और इसके अलावा भी राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों की कलाओं को देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular