Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedउत्तर बस्तर कांकेर: केशकाल घाट में 04 से 11 नवम्बर तक पेच...

उत्तर बस्तर कांकेर: केशकाल घाट में 04 से 11 नवम्बर तक पेच रिपेयर कार्य

भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

केशकाल घाट में पेच रिपेयर का कार्य 04 नवम्बर से 11 नवम्बर तक किया जायेगा। उक्त अवधि में केशकाल घाट में यात्री बसों एवं छोटी चार पहिया वाहनों को छोड़कर भारी वाहन माल वाहकों को केशकाल घाट में प्रतिबंधित किया गया है। भारी माल वाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में केशकाल-विश्रामपुरी चौक से व्हाया विश्रामपुरी, बोरई, सिहावा, नगरी होते हुए धमतरी व रायपुर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य वैकल्पिक मार्ग कांकेर जिले के माकड़ी ढाबा के पास से कोरर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं नारायणपुर होते हुए वाहन कोण्डागांव को निकलेगी। केशकाल घाट में यात्री बसों एवं छोटी चार पहिया वाहनों के आवागमन के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर कोण्डागांव द्वारा दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular