Friday, September 20, 2024
Homeखास खबरभारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन : आलोक पांडेय

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन : आलोक पांडेय

भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन : आलोक पांडेय

रायपुर। कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है और झूठी बयानबाजी पर उतर आई है भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय शनिवार को नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के विश्राम गृह में कांग्रेस जनों के समक्ष कहीं। छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है जिससे भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है। गुजरात व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के कुछ अनजाने चेहरे छत्तीसगढ़ में आ सकते हैं जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार विकास के नए नए आयाम गढ़ रही है। पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। किसान मजदूर सहित सर्वहारा वर्ग के विकास लिए कांग्रेस की सरकार काम कर रही है और बड़े पैमाने पर जनकल्याणकारी योजनाएं चला

रही है जिससे भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है पूरी तरह से भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है और झूठी बयानबाजी पर उतर आई है। पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश नहीं कर रही है इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य क्या है इसको लेकर छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा प्रदेश के हर जिला व ब्लॉक स्तर में गांधी चौपाल लगाकर लोगों को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दे रही है। इसी सिलसिले में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में पांडेय का शनिवार को आगमन हुआ जहां पर उन्होंने स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेकर जिला व ब्लॉक स्तर में गांधी चौपाल लगाकर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य की बात

लोगों तक पहुंचाने के लिए कही। उन्होंने कहा कि आने वाले 2023 के चुनाव में भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है जिससे वह प्रदेश की जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कह सके पूरी तरह से भाजपा मुद्दा विहीन है जिससे वह अब झूठी बयानबाजी का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। भाजपा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत हैं और केंद्र की नाकामी और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी गफ्फार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है । इस दौरान छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमन्ना मूर्ति ने प्रदेश के श्रमिकों के हितों के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा

चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को श्रमिक कार्ड से शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे रोजगार के क्षेत्र में हो चाहे कन्या की शादी के लिए हो ऑनलाइन आवेदन करने से सरकार 20 हजार रुपए का अनुदान दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रमिक की मौत हो जाने पर सरकार एक लाख रुपए की सहायता राशि देगी तथा श्रमिक कार्ड से महिला को ई रिक्शा के लिए एक लाख का सहायता राशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बहुत सी सारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष विनय अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शुद्ध लाल वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, युशुफ इराकी, संतोष अग्रवाल, एल्डरमैन पार्षद गिरधर जायसवाल, राकेश यादव, राधे मिश्रा, राशिद, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शोभना वर्मा, ममता रजक, गुलशन सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular