Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedसूरजपुर: मेगा विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सूरजपुर: मेगा विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर 2022 तक संचालित अभियान अंतर्गत विगत दिनों 6 नवम्बर 2022 को मेगा विधिक जागरूकता कैम्प का आयोजन मंगल भवन सूरजपुर एवं बसदेई के स्टेडिय ग्राउड में किया गया। कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश सिंह चौहान, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर श्रीमती सुषमा लकड़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरजपुर. श्री. पुनीत तिग्गा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2. सूरजपुर श्री प्रवीण कुजूर व्यवहार न्यायाधीश, वर्ग-2. सूरजपुर, श्री अजय लकड़ा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सूरजपुर श्री विवेक टंडन, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सूरजपुर श्रीमती सावित्री रक्सेल, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सूरजपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि जो अपने अधिकारों पर सोता है वह अपने अधिकारों को खोता है उन्होंने आगे बताया अगर कोई थानेदार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दे तो आप लिखित में पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते है वही कार्यवाही नही होने पर आप संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष भी प्रस्तुत कर सकते हैं वहीं मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए आगामी 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की। श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिये हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम के अन्तर्गत पहले पिता के सम्पत्ति में पुत्रियों को सम्पत्ति का अधिकार नहीं होता था। लेकित संशोधन वर्ष 2005 के बाद अब पुत्रियों को भी पिता की सम्पत्ति में पुत्रों के समान बराबर अधिकार प्राप्त है। वहीं अन्य विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की। वहीं उपस्थित न्यायाधीशागणों के द्वारा टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित, निःशुल्क विधिक सहायता, पीडित क्षतिपूर्ति योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, यातायात से संबंधित जानकारी तथा अन्य विधिक से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular