Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedअम्बिकापुर : विभागीय परीक्षा हेतु आवेदन 20 दिसंबर तक

अम्बिकापुर : विभागीय परीक्षा हेतु आवेदन 20 दिसंबर तक

विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन 20 दिसंबर 2022 तक कलेक्टोरेट कार्यालय के वित्त शाखा में प्रस्तुत करना होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार विभागीय परीक्षा 1 जनवरी 2023 से 6 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत अंकों तक की छूट प्रदान की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारी- कर्मचारियों को अपना जाति प्रमाण पत्र भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular