प्रति,
1.माननीया राज्यपाल महोदया जी
छ.ग. शासन, रायपुर
2. माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी
छ.ग. शासन, रायपुर
विषय :- आरक्षण में कटौती करने के संबंध में ज्ञापन ।
महोदय/ महोदया,
विषयांतर्गत लेख है कि गोडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा
निम्न मांगों के लेकर ज्ञापन प्रेषित किया जाता है।
01. यह कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की उदासीनता व लापरवाही के कारण अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 32% से घटाकर 20% हो गया है। जिसके कारण समाज में चिंता का विषय बना हुआ है। शिक्षा, नौकरी को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। शासन के द्वारा आरक्षण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाया जा रहा है। प्रदेश में आदिवासियों को पुनः 32% का दिलाई जाये।
02. यह कि, केन्द्र सरकार के द्वारा पिछड़े वर्ग आरक्षका 27% लागू किया गया है। परंतु प्रदेश में मात्र 14% आरक्षण दिया जा रहा है। जो कि न्याय संगत नहीं है। पिछले वर्ग को 27% आरक्षण दिया जावे।
03. यह कि पाँचवें अनुसूचि के अनुसार सरगुजा एवं बस्तर संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के शासकीय नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित किया गया है जिसे समाप्त कर दिया गया है। उसे लागू किया जाये।
04.यह कि, पेशा कानून को तत्काल लागू किया जाये तथा जल, जंगल,
जमीन एवं खनिज का अधिकार ग्राम सभा को प्रदान किया जावे।

