Saturday, May 10, 2025
HomeUncategorizedसूरजपुर: आंध्रप्रदेश में जिले के 25 विद्यार्थी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

सूरजपुर: आंध्रप्रदेश में जिले के 25 विद्यार्थी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

एकलव्य विद्यालय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर में 07 एवं 08 नवम्बर 2022 तथा धमतरी में 12 एवं 13 नवम्बर 2022 तक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, जिससें सूरजपुर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कुल 58 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में जिला, संभाग से चयन होकर भाग लिया। जिले के एकलव्य विद्यालय नोडल अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार चौबे ने बताया की भारत सरकार जनजाति कार्यमंत्रालय द्वारा आयोजित पंचस्तरीय खेल महोत्सव 2022-23 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित हुए छात्र-छात्राओं को अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश मंे राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला के समस्त प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 05 गोल्ड और 07 सिल्वर के साथ कुल 25 छात्रों का चयन हुआ है।

छात्रों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर एकलव्य विद्यालय समिति के अध्यक्ष सह कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, सहायक आयुक्तस सह सदस्य सचिव श्री के. विश्वनाथ रेड्डी, संस्था के प्राचार्य, नोडल अधिकारी श्री बी.के. चौबे, एकलव्य विद्यालयों के प्राचार्य श्री रामबिलास तिर्की, श्री भुपेश तिवारी, श्री ठाकुर सिंह तथा टीम कोच, पीटीआई श्री भरतलाल देवदास व समस्त शिक्षको ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular