Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedसंसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा चलाये जा रहे सोनिया गाँधी...

संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा चलाये जा रहे सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा आज ए पी जे अब्दुल कलाम वॉर्ड क्र.19 पहुँची

संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा चलाये जा रहे सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा आज ए पी जे अब्दुल कलाम वॉर्ड क्र.19 पहुँची

सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय क्षेत्र में हो रहे लगातार निर्माण कार्यों का ले रहे जायजा एवं जनता की मूलभूत समस्याओं का कर रहे निराकरण

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा का उद्देश्य जनता की सेवा और उनकी समस्याओ का निवारण करना है:- विकास उपाध्याय

संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के समस्त वार्डों का लगातार कर रहे दौरा और इस दौरान जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं।

 इसी कड़ी में आज विधायक विकास उपाध्याय वार्ड क्रमांक-19 ए पी जे अब्दुल कलाम वॉर्ड मे पहुँचे, इस यात्रा में विधायक के साथ वॉर्ड की पार्षद मंजू वारेन्द्र साहू, निगम के अधिकारी समेत अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे। वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक महोदय ने महिलाओं एवं बुजुर्गों से बात की उनके समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को आदेशित भी किया और वॉर्ड के वरिष्ठजनों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

 यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान निगम के अधिकारियो के माध्यम से करवा रहे है ।

 सोनिया गाँधी जनसपंर्क यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड क्र-19 के झगरहीन डबरा में हो रहे विकास कार्यों का निरिक्षण किया और शमशान घाट मे हो रहें निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ ज्याजा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular