उद्यान विभाग से संबंधित बीज विक्रय के संबंध में पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत बीज विक्रेताओं की समीक्षा बैठक आगामी 7 दिसंबर को आयोजित की गई है। यह बैठक परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला के सभा कक्ष में सबेरे 11 बजे से होगी। बैठक में जिले के सभी बीज विक्रेताओं को अनिवार्य रूप उपस्थित होने के लिए सहायक संचालक उद्यान ने पत्र जारी कर दिया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत बीज विक्रेताओं की समीक्षा बैठक 7 दिसंबर को
RELATED ARTICLES
