Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedमहासमुंद : ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा के लिए ज़िले में खुले दो...

महासमुंद : ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा के लिए ज़िले में खुले दो और नवीन धान खरीदी केन्द्र

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किए आदेश

ज़िले में धान उपार्जन केन्द्र की संख्या बढ़कर हुई 162

 

राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महासमुंद  ज़िले के महासमुंद विकासखंड सरायपाली के बहेरापाली और पिथौरा के डोंगरीपाली ‘‘छ’’ में नवीन केंद्र खोलने की अनुमति दी है। राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय के आदेश आज  जारी कर दिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि खरीदी केन्द्र में धान बिक्री हेतु निकटतम ग्रामों का निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। नवीन धान खरीदी केन्द्र खुल जाने से ग्राम के आसपास के  ग्रामीणों .किसानों को धान बेचने में काफ़ी सुविधा होगी। ज़िले में अब धान उपार्जन केन्द्र की संख्या बढ़कर 162 हो गई है।
कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने नए धान खरीदी केन्द्र की आवश्यक तैयारी करने तथा नवीन खरीदी केंद्र में धान बिक्री के लिए निकटतम ग्रामों का निर्धारण करने के हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
बता दें कि महासमुंद जिले में पिछले खरीफ सीजन में 152 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाती थी। चालू खरीफ सीजन में पहले चरण में तीन नये धान खरीदी केन्द्र खुलने की अनुमति मिली। उसके बाद पांच नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की स्वीकृति मिली। आज दो और नवीन केन्द्र खुलने की अनुमति दी गई है। इस चालू खरीफ सीजन में 10 नवीन धान खरीदी केन्द्र खुलने की अनुमति प्रदान की गई है। 10 नवीन धान खरीदी केन्द्र खुल जाने से अब जिले में 162 धान उपार्जन केन्द्र हो जायेंगे। जिससे आसपास के किसानों को अपनी उजप की बिक्री करने में सुविधा होगी। जिले में इस वर्ष धान खरीदी की अनुमानित मात्रा 86 लाख क्विंटल से अधिक लक्ष्य निर्धारित है। इन उपार्जन केन्द्रों मंे बीते 1 नवंबर समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular