Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedनारायणपुर : राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता राजिम में 16 से 18...

नारायणपुर : राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक

25 नवंबर से 15 दिसम्बर तक ग्राम पंचायत स्तरीय, 05 जनवरी से 25 जनवरी तक जनपद पंचायत स्तरीय और 27 जनवरी से 03 फरवरी तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु तिथि निर्धारित

प्रथम स्थान प्राप्त विजेता दल को 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि

 

राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष गरियाबंद जिले अंतर्गत राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलो को क्रमशः 5 लाख रूपए, 3 लाख रूपए तथा 2 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदाय की जाएगी। इस तारत्मय में वर्ष 2022-23 के प्रतियोगिता के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 नवंबर से 15 दिसम्बर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी के बीच और जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडली को चयन किया जाना है।
गौरतलब है कि प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियाँ एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की तरह रामायण मंडलियों की प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूर्व की भांति यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियां है उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडली को चयन किया जाना होगा। तत्पश्चात् दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चयन किए गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पचांयत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाए तथा प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चयन किया जाना होगा। उन सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular