Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजशपुरनगर : कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता...

जशपुरनगर : कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश

 

कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, बिजली बिल सुधार, वन अधिकार पट्टा,  स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular