Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedसूरजपुर: सहकारिता मंत्री डॉ.टेकाम ने धान खरीदी केंद्र जयनगर का निरीक्षण किया

सूरजपुर: सहकारिता मंत्री डॉ.टेकाम ने धान खरीदी केंद्र जयनगर का निरीक्षण किया

धान बिक्री के लिए आए किसानों को फूल माला पहनाकर किया सम्मानित

उपस्थित किसानों से चर्चा की, किसानों ने धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की

 

स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धान खरीदी केंद्र जयनगर का निरीक्षण किया गया।  मंत्री डॉ. टेकाम ने धान बिक्री के लिए आए हुए किसानों का फूल माला से सम्मान किया  तथा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था के संबंध में उपस्थित किसानों से चर्चा की, जिसमें किसानो ने धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की।
धान खरीदी केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय नोडल,सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।सभी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे किसानों के बैठने के लिए स्थान, पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है,जिसके संबंध में मंत्री ने किसानो से चर्चा की तथा धान बिक्री की राशि के भुगतान प्राप्त होने के संबंध में भी किसानो से प्रश्न किया। जिस पर किसानो के द्वारा भुगतान व्यवस्था तथा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्था पर खुशी जाहिर की गई।
गौरतलब है कि जिला सूरजपुर में 28 नवंबर की स्थिति में कुल पंजीकृत 57328 किसानों में से 2225 किसानों से कुल 89164 क्विंटल की धान खरीदी की जा चुकी है, जिसमे से 57 प्रतिशत धान का उठाव भी खरीदी केंद्रों से किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular