Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजशपुरनगर : कलेक्टर ने कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गौठान का किया निरीक्षण

जशपुरनगर : कलेक्टर ने कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गौठान का किया निरीक्षण

स्व सहायता समूह की महिलाएं गोठान में मशरूम उत्पादन और मिनी राईस मिल का संचालन करके बनी आत्मनिर्भर

कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गोठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव एसडीएम  श्री अजय किशोरी लकड़ा जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि गोठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ मशरूम उत्पादन भी कर रहे हैं इसके साथ ही मिनी राईस मिल के माध्यम से धान कुटाई का भी कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए प्रर्याप्त मात्रा में केंचुआ डालने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार में भी जमीन का चिन्हांकन किया गया है। जहां स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियां करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular