Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedरायपुर: दिव्यांगजन को सहानुभूति नहीं, साथ की जरूरत - श्रीमती भेंड़िया

रायपुर: दिव्यांगजन को सहानुभूति नहीं, साथ की जरूरत – श्रीमती भेंड़िया

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने दिव्यांगजन को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की दी शुभकामनाएं

 

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने सभी दिव्यांगजन को 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि दिव्यांगता एक शारीरिक अवस्था है, जिसका प्रतिभा पर प्रभाव नहीं पड़ता। दिव्यांगों में हौसले और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें हमारी सहानुभूति नहीं हमारे साथ की जरूरत है, जिससे दिव्यांगजन अपने हौसलों को उड़ान दे सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि कुपोषण और बीमारी अधिकांशतः निःशक्तता की जड़ होते हैं। इस दिशा में सामाजिक जागरूकता और सहयोग की जरूरत है, जिससे भावी पीढ़ी को स्वस्थ और सक्षम बनाया जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular