Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedधमतरी : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रंेस के ज़रिए लाभान्वित...

धमतरी : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रंेस के ज़रिए लाभान्वित किया तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के हितग्राहियों को

तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के तहत 13 हितग्राहियों को 22 लाख से अधिक की सहायता राशि डीबीटी से अंतरित
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को मिली छात्रवृत्ति और स्टायफंड

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में दोपहर ढाई से सवा तीन बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिले के 13 हितग्राहियों को 22 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि का ऑनलाइन डीबीटी किया। उन्होंने साथ ही ज़िले के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के कक्षा बारहवीं के 34 बच्चों को आठ लाख 50 हजार रूपये और कक्षा दसवीं के 72 बच्चों को 10 लाख 80 हजार रुपये प्रतिभाशाली छात्रवृति योजना के तहत डीबीटी के ज़रिए प्रदाय की। इसी तरह 75 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्त 86 मेधावी विद्यार्थियों को मेधावी छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कुल दो लाख 86 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन भुगतान किया। व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक पाठ्यक्रम में शिक्षा के लिए तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के 83 बच्चों को तीन लाख 75 हज़ार रूपये का स्टाएफंड भी बटन दबाकर ऑनलाइन प्रदाय किया। इस दौरान धमतरी ज़िले से अनुविभागीय अधिकारी वन श्री एफ.आर.कोसरिया सहित बड़ी संख्या में हितग्राही स्वान के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular